Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

चूरू में ABVP के ‘नारी-26’ युवती सम्मेलन में उमड़ीं 1100 से अधिक छात्राएं, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

शिक्षा, आत्मरक्षा और नेतृत्व क्षमता के विकास पर दिया जोर; वक्ताओं ने कहा— विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी अहम

By वीएसके डेस्क October 17, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
चूरू में ABVP के ‘नारी-26’ युवती सम्मेलन में उमड़ीं 1100 से अधिक छात्राएं, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
चूरू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला चूरू की ओर से ‘नारी-26’ युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 1100 से अधिक छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार सुने। कार्यक्रम में राजस्थान फुटबॉल क्लब की संस्थापक कनिका राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा जिला युवा अधिकारी स्नेहा लता, जिला शिक्षा अधिकारी उमा सारस्वत, विभाग छात्रा प्रमुख रमा शेखावत और झुंझुनू विभाग छात्रा प्रमुख पूजा भाबू सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।
चूरू में ABVP के ‘नारी-26’ युवती सम्मेलन में उमड़ीं 1100 से अधिक छात्राएं, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने पर जोर

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे पांच परिवर्तनों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन मूल्यों को व्यवहार में उतारकर युवा पीढ़ी समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

Related Articles

मोतिहारी में आध्यात्मिक एवं धार्मिक नेतृत्व संवाद, 102 साधु-संतों का मिला सान्निध्य

डॉ. कृष्ण गोपाल ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और समाजजीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की भूमिका पर किया मार्गदर्शन

Oct 17, 2026

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026