Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से

By चंद्रशेखर December 22, 2025
समाचार › संघ व विविध संगठन
जयपुर। भारत की न्याय व्यवस्था को अधिक सशक्त, सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 दिसंबर से बालोतरा में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से चार हजार से अधिक अधिवक्ता सहभागिता करेंगे। अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन करते हुए संगठन महामंत्री (उत्तर क्षेत्र) श्री हरि बोरकर ने कहा कि परिषद का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर और सुलभ न्याय पहुंचाना है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल वाद-विवाद और मुकदमे जीतने तक सीमित न रहें, बल्कि न्याय प्रणाली में आमजन का विश्वास सुदृढ़ करने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री बोरकर ने कहा कि पीड़ित, उपेक्षित और कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने में अधिवक्ताओं की भूमिका सेतु के समान है। जयपुर प्रांत महामंत्री अभिषेक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान विभिन्न सत्रों में न्यायिक सुधार, लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा युवा अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के माध्यम से सरकार से न्यायालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने, अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी बनाने तथा न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की मांग की जाएगी। अधिवेशन में सर्वोच्च न्यायालय सहित विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश एवं पूर्व न्यायाधीश, भारत सरकार के विधि एवं कानून मंत्री सहित विधि क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रमुख व्यक्तित्व शामिल होंगे।

Related Articles

पंच परिवर्तन नया विषय नहीं, बल्कि भारतीय जीवन पद्धति का हिस्सा है - डॉ अतुल कोठारी

तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में राजस्थान के नवीन दायित्वों की घोषणा

Jan 03, 2026

भारत की विकास अवधारणा आत्मकेंद्रित नहीं, बल्कि समाज केंद्रित रही है - डॉ. कृष्ण गोपाल

आत्मकेंद्रित विकास मॉडल व्यक्ति को समाज से अलग करता है, जिससे मानसिक तनाव और सामाजिक विघटन बढ़ता है।

Jan 03, 2026