मधुबन बस्ती में संघ का विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन
By
वीएसके डेस्क
October 19, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मधुबन बस्ती की ओर से बरकत नगर स्थित अहिंसा पार्क में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने घोष की धुन के साथ बस्ती के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ईएचसीसी अस्पताल के आईसीयू विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने की। राजस्थान क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. श्रीकांत का मार्गदर्शन मिला।
शक्ति, साहस और अनुशासन का दिया संदेश
डॉ. श्रीकांत ने अपने उद्बोधन में समाज और राष्ट्र की उन्नति, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए शक्ति की उपासना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व शक्ति, साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
घोष की धुन पर निकला पथ संचलन
शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने घोष की धुन के साथ पथ संचलन किया। बस्ती के विभिन्न मार्गों से निकले संचलन में स्वयंसेवकों का अनुशासन और सामूहिक सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में बस्ती के स्वयंसेवकों सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्सव का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।