Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में योग, ज़ुम्बा, राजयोग व सीपीआर प्रशिक्षण

By चंद्रशेखर July 19, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में योग, ज़ुम्बा, राजयोग व सीपीआर प्रशिक्षण
जयपुर, 19 जुलाई। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) जयपुर महानगर एवं पिंक सिटी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में NMO जयपुर महानगर की सचिव डॉ. आशा लता ने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ज़ुम्बा का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार के महत्व को देखते हुए महिलाओं को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि हृदय गति रुकने जैसी स्थिति में समय पर सही प्राथमिक सहायता देकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में योग, ज़ुम्बा, राजयोग व सीपीआर प्रशिक्षण
कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा राजयोग का अभ्यास कराया गया। इस दौरान मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त जीवन के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पिंक सिटी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति जी, योग गुरु श्री राजा सांखला जी, सीपीआर प्रशिक्षक श्री महावीर जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हुए स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।

Related Articles

उदयपुर में सेवा भारती प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र का भैयाजी जोशी ने किया लोकार्पण

कहा — परिस्थितियों के अनुरूप विकसित हों चिकित्सा व्यवस्थाएं

Jul 16, 2026

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राजस्थान क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक संपन्न

अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के संकल्प के साथ आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

Jul 13, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न।

शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और वर्तमान परिदृश्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Jul 12, 2026