Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

सक्षम संस्था जयपुर द्वारा जयपुर शहर में एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन

शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रही

By चंद्रशेखर March 31, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
सक्षम संस्था जयपुर द्वारा जयपुर शहर में एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन
सक्षम संस्था जयपुर द्वारा जयपुर शहर में एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन
सक्षम संस्था जयपुर तथा महेश भगवती बलदवा फाउन्डेशन, हैदराबाद द्वारा एस.एस.जी. पारीक पी.जी. महाविद्यालय, बनीपार्क, जयपुर में निःशुल्क एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन किया गया । एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महेश भगवती फाउंडेशन हैदराबाद की चेयरपर्सन भगवती देवी ने की । समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, विशेष उपस्थिति सक्षम संस्था के राष्ट्रीय सह-सचिव अभय परगाल तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष ने दान, सेवा और समर्पण की महिमा बताई तथा अपने लिए कुछ, समाज के लिए सब कुछ के अपने संकल्प को गणमान्य अतिथियों के सामने दोहरान किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जयपुर प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने धन के दान के साथ साथ समय और समर्पण के दान का भी महत्व बताया । इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रही । शिविर में कुल 3618 पंजीयन हुए। नेत्र जांच के पश्चात 3265 आगंतुकों को निःशुल्क दवाई तथा 1682 को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध करवाया गया । नेत्र जांच पश्चात 360 लोगों को ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया जिनका शहर के राजकीय और निजी अस्पतालों में निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा । नेत्र जांच शिविर में 25 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 50 ऑप्टोमैट्रिस्ट और लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएँ निशुल्क प्रदान की ।

Related Articles

विविधता वास्तव में एकता का शृंगार और उत्सव है, न कि विभाजन का कारण – डॉ. मोहन भागवत

जैसलमेर की धरा पर ‘समरसता’ का शंखनाद; चादर महोत्सव में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ संत जनों और सर्व समाज का महासंगम

Mar 07, 2026

छुआछूत को भूलकर हर हिन्दू को गले लगाएंगे तो होगा सभी समस्याओं का समाधान: प्रकाशदास महाराज

-रामपुरा डाबड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन में दिया संस्कृति और राष्ट्र एकता का संदेश

Jan 28, 2026

स्व को जगाने की आवश्यकता है: जे. नंदकुमार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन जे. नंदकुमार द्वारा लिखित नेशनल सेल्फहुड इन साइंस नामक पुस्तक पर परिचर्चा

Jan 20, 2026

“भारतीय दृष्टि में नारी चिंतन” पुस्तक का हुआ विमोचन

नारी और पुरुष भारतीय दृष्टि में परस्पर पूरक हैं, और यही चिंतन भारतीय समाज की आधारशिला है: डॉ.कृष्णगोपाल

Jan 03, 2026