Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद् की दो दिवसीय बैठक जयपुर में प्रारम्भ।

संपूर्ण भारत के 450 जिलों के 425 प्रतिनिधि रहे उपस्थित

By चंद्रशेखर March 07, 2026
समाचार
स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद् की दो दिवसीय बैठक जयपुर में प्रारम्भ।
जयपुर के प्रतापनगर स्थित वरमाला रिजोर्ट में स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद् की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का शुभारम्भ हुआ। बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक आर. सुन्दरम् एवं अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल के द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच पर देश के जाने-माने अर्थशास्त्री अश्विनी महाजन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वी.भग्गैया की रही। उद्घाटन सत्र के पश्चात् उक्त राष्ट्रीय परिषद् के बैठक की प्रस्तावना मंच के अखिल भारतीय सहसंगठक सतीश कुमार ने रखी तथा विभिन्न अर्थिक विषयों को लेकर एवं देश में स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के कारण आज स्वावलंबी भारत अभियान, स्वदेशी शोध संस्थान, स्वर्णिम भारत फाउंडेशन व व्यापारिक जुटान आदि उभरते हुए आयामों की रूपरेखा एवं उसे प्रभावी रूप दिये जाने बाबत् उक्त राष्ट्रीय परिषद का मंतव्य बैठक में भाग ले रहे संपूर्ण भारत के 450 जिलों के 425 प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में कुल 6 सत्र हुए जिनमें आगामी समय में स्वदेशी विचार समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए देशभर के कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तय किये जाने की चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वी. भग्गैया ने तकनीक को मनुष्य के दिमाग का नियंत्रक नहीं मानकर उसका मानव एवं प्रकृति के उत्थान में उपयोग हो इस विषय पर अपना व्याख्यान दिया। चतुर्थ एवं छठे सत्र में स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय समन्वक भगवती प्रसाद ने कहा की भारत दुनिया में आत्मनिर्भरता के आधार पर स्वाभिमानी राष्ट्र बनें चाहे वह रक्षा क्षेत्र हो या आर्थिक या चिकित्सक या कृषि विषय। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक स्वांतरंजन ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे हो गये किन्तु अभी भी राष्ट्र उत्थान के काम बहुत बाकी है।उ न्होंने कहा कि नागरिक अनुशासन, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध तथा सामाजिक समरसता की बातें आचरण में लाकर देश को समृद्ध करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वदेशी जागरण मंच के समन्वयक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जगतपुरा वरमाला रिसॉर्ट में 6, 7, 8 को राष्ट्रीय परिषद बैठक में स्वदेशी स्वावलंबन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा प्रदर्शनी में पूरे देश भर में आयोजित किए जाने वाले मेलों की प्रदर्शनी लगाई गई।

Related Articles

सक्षम संस्था जयपुर द्वारा जयपुर शहर में एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन

शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रही

Mar 31, 2026

भारत एक सभ्यता मूलक, संस्कृति आधारित, अध्यात्म प्रेरित देश है – दत्तात्रेय होसबाले

पंचनद शोध संस्थान द्वारा भारतीय नैरेटिव पर विशेष व्याख्यान 27 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित हुआ

Mar 28, 2026

नारी केवल समाज की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की निर्माता भी है– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित महिला विचारकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “भारती- नारी से नारायणी के समापन सत्र को संबोधित किया।

Mar 09, 2026

विविधता वास्तव में एकता का शृंगार और उत्सव है, न कि विभाजन का कारण – डॉ. मोहन भागवत

जैसलमेर की धरा पर ‘समरसता’ का शंखनाद; चादर महोत्सव में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ संत जनों और सर्व समाज का महासंगम

Mar 07, 2026