Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

भारत को 'युवा' बनाए रखने के लिए परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना अनिवार्य- प्रांत प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रान्त के संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह

By डॉ. ईश्वर बैरागी June 05, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
भारत को 'युवा' बनाए रखने के लिए परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना अनिवार्य- प्रांत प्रचारक
जयपुर, 5 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि भारत को 'युवा' बनाए रखने के लिए परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना अनिवार्य है। परिवार में कम से कम तीन संतानें होनी चाहिए और हमें संयुक्त परिवारों की अपनी पुरातन मर्यादाओं को पुनर्जीवित करना होगा ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रहे। सामाजिक समरसता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जाति, भाषा, खान-पान या पूजा पद्धति के आधार पर भेदभाव हमारी सनातन परंपरा नहीं है। हमें मनुष्य को मनुष्य के रूप में स्वीकार कर समरस समाज बनाना होगा। वे शुक्रवार को जामडोली स्थित दामोदर दास डालमिया आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पर्यावरण की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की सीख दी। उन्होंने उदाहरण दिया कि वातानुकूलित (AC) का अत्यधिक उपयोग कार्बन उत्सर्जन बढ़ाता है, जिसे नियंत्रित करना आज की आवश्यकता है। साथ ही, उन्होंने भारतीय नागरिकों से देश के नियमों का पालन करने और अपने 'स्वत्व' को जागृत करने की अपील की। हमें अपनी भाषा, वेशभूषा और स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और पारिवारिक प्रयास ही भारत को पुन: विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करेंगे।
भारत को 'युवा' बनाए रखने के लिए परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करना अनिवार्य- प्रांत प्रचारक
समापन समारोह में नाथ सम्प्रदाय के संत बस्तीनाथ ने कहा कि विश्व में सनातन समाज को संगठित करने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया है। उन्होंने कहा कि संघ ने भारत को एक सूत्र में बांधते हुए सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का कार्य किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल तेजिंदर आहलुवालिया ने स्वयंसेवकों के शारीरिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि जयपुर प्रांत के 24 जिलों के महाविद्यालय विद्यार्थियों एवं तरुण व्यवसायियों के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग 21 मई 2026 को प्रारम्भ हुआ था। वर्ग में 316 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया।प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए 37 शारीरिक शिक्षकों एवं 42 प्रबंधकों ने पूर्णकालिक दायित्व निभाया। वर्ग में अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर तथा अखिल भारतीय सह-प्रचारक प्रमुख अरुण जैन का प्रवास रहा। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ जिज्ञासा समाधान एवं परिचय सत्र में भाग लिया।

Related Articles

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026

विभाजन की त्रासदी से वर्तमान चुनौतियों तक का स्मरण जरूरी: बाबूलाल

‘और देश बंट गया’ नाटिका ने जगाई विभाजन की पीड़ा, संगोष्ठी में अखंड भारत, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र प्रथम की भावना पर हुआ मंथन

Aug 14, 2026

भारतीय दृष्टि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग

उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास और शिक्षक के सामाजिक दायित्व पर हुआ मंथन

Aug 10, 2026

वनांचल क्षेत्रों में लगेंगे 30 निःशुल्क मेडिकल कैंप

19-20 सितंबर को उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व डूंगरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलेगा सेवा अभियान

Aug 10, 2026