Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

फेक न्यूज़ फैलाते पकडे गए RJD के राजकुमार तेजस्वी और मैग्सेसे अवार्डी YouTuber; फर्जी आरोप लगा RSS को घसीटने की कोशिश नाकाम

तस्करी नेटवर्क से जुड़े लल्टू कुमार और चंदन तिवारी का नाम लिया, लेकिन गिरोह के पांच मुस्लिम आरोपियों के नाम पर साधी चुप्पी

By चंद्रशेखर November 06, 2026
फैक्ट चेक
फेक न्यूज़ फैलाते पकडे गए RJD के राजकुमार तेजस्वी और मैग्सेसे अवार्डी YouTuber; फर्जी आरोप लगा RSS को घसीटने की कोशिश नाकाम
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने 5 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बिहार में संघ से जुड़े लोगों से 44 हजार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं और इस आधार पर संघ को आतंकवादी संगठन घोषित करने तक का सवाल उठा दिया। तेजस्वी के इस ट्वीट को मैग्सेसे अवार्डी यूट्यूबर रविश कुमार ने भी रीट्वीट किया। हालांकि, इस मामले में सामने आए पुलिस रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्टों की पड़ताल से एक अलग तस्वीर सामने आती है। जिन लोगों के नाम कारतूस बरामदगी के मामले में सामने आए हैं, उनमें तीन की गिरफ्तारी बिहार STF और भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार एवं कारतूस तस्करी के आरोप में की थी। वहीं, इसी नेटवर्क से जुड़े सुरागों के आधार पर हरियाणा में 25 हजार कारतूस के साथ पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 2 नवंबर को बिहार STF और भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास एक वाहन को रोककर तलाशी ली। इसमें 19,250 जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों मुजफ्फरपुर निवासी लल्टू कुमार (38), सारस कुमार (27) और सीवान निवासी चंदन तिवारी (26) को गिरफ्तार किया। इस पूरे घटनाक्रम का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा 3 नवंबर को सामने आया। बिहार में हुई गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर हरियाणा पुलिस की STF ने झज्जर जिले के रोहद स्थित त्रिवेणी ढाबे के पास खड़े दो वाहनों की तलाशी ली। यहां से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। 3 नवंबर की PTI रिपोर्ट के अनुसार, एक टाटा हैरियर से 24,400 और हुंडई ऑरा से 600 कारतूस मिले। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान बदायूं निवासी अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान (49), आसिम रईस (33), सबलू खान (32), अरबाज अली (27) और जीनत (33) के रूप में हुई। हरियाणा पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में पता चला कि लल्टू कुमार, मुन्ना खान के संपर्क में था और उससे कारतूस प्राप्त किए थे। इस तरह बिहार और हरियाणा में हुई दोनों कार्रवाइयों के तार एक ही अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ते हैं।

फैक्ट चेक का निष्कर्ष

पुलिस कार्रवाई और समाचार रिपोर्टों से पुष्टि होती है कि बिहार में तीन आरोपियों को 19,250 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर हरियाणा में पांच अन्य आरोपियों से 25 हजार कारतूस बरामद हुए। इस तरह दोनों राज्यों में कुल 44,250 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को अंतरराज्यीय हथियार एवं कारतूस तस्करी नेटवर्क से जुड़ा बताया है। इन आरोपियों का RSS से संगठनात्मक संबंध होने का कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है। इसके बावजूद तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले को RSS से जोड़कर गंभीर आरोप लगाए। उनके ट्वीट में तस्करी नेटवर्क से जुड़े लल्टू कुमार और चंदन तिवारी जैसे हिन्दू नामों को तो प्रमुखता दी गई, लेकिन हरियाणा में गिरफ्तार गिरोह के पांच अन्य मुस्लिम आरोपियों अफीफुद्दीन उर्फ मुन्ना खान, आसिम रईस, सबलू खान, अरबाज अली और जीनत का उल्लेख नहीं किया गया। प्रश्न यह है कि जब दोनों राज्यों में हुई बरामदगी एक ही तस्करी नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है, तो तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में पूरे नेटवर्क की जानकारी क्यों नहीं दी? क्या चुनिंदा हिन्दू नामों को सामने रखकर RSS को बदनाम करने की राजनीतिक कोशिश की गई?