Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

By वीएसके डेस्क November 25, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल
उदयपुर, 15 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवान बिरसा मुंडा सहित देशभर के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विपुल भाई पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, तपस्या, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने मात्र 25 वर्ष के जीवन में अंग्रेजी शासन, शोषण और अन्याय के विरुद्ध साहस के साथ संघर्ष किया। बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ समाज सुधारक, आध्यात्मिक चिंतक और जनजातीय समाज में जागरण के अग्रदूत भी थे। पटेल ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान जनजातीय समाज की पारंपरिक भूमि व्यवस्था को समाप्त करने के प्रयास किए गए। मिशनरियों के प्रभाव और बदलती सामाजिक परिस्थितियों के बीच बिरसा मुंडा ने अपनी संस्कृति, धर्म और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने 'बिरसाइत पंथ' के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, सदाचार, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा का उद्घोष 'अबुआ दिशुम, अबुआ राज' यानी हमारा देश, हमारा राज स्वशासन और स्वाभिमान की भावना का प्रतीक था। उनके नेतृत्व में हुआ उलगुलान अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज के संघर्ष का ऐतिहासिक अध्याय है। डोम्बारी पहाड़ी का बलिदान और बिरसा मुंडा का जीवन आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

मानगढ़ के बलिदान को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की जरूरत

विपुल भाई पटेल ने कहा कि जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम की गाथा केवल झारखंड तक सीमित नहीं है। तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, रानी दुर्गावती, टंट्या भील, वीर नारायण सिंह, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी गाइदिन्ल्यू सहित अनेक वीर नायकों ने देश की स्वतंत्रता, संस्कृति और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। राजस्थान के इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने गोविंद गुरु के नेतृत्व में हुए भगत आंदोलन को जनजातीय समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक जागरण का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर अंग्रेजी सेना की गोलियों से शहीद हुए हजारों जनजातीय वीरों का बलिदान सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक एवं राष्ट्रीय तीर्थ के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है। जनजातीय समाज को केवल कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में देखा जाना चाहिए। इसके लिए स्वदेशी, स्वाभिमान, नशामुक्ति, सामाजिक समरसता और प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करना होगा। उन्होंने 'तू-मैं एक रक्त' के भाव को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. थावरचंद डामोर ने की, जबकि समर्थ लाल परमार मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में रामचन्द्र खराड़ी, कुलदीप कटिजा, महावीर खराड़ी, केशुलाल मीणा और डॉ. प्रेमशंकर मीणा सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया था। अतिथियों के स्वागत-सत्कार, मंच सजावट, बैठक व्यवस्था, चाय-नाश्ता और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं में कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर भगवान बिरसा मुंडा और सभी जनजातीय वीर बलिदानियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

Nov 21, 2026

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

Nov 20, 2026

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Nov 18, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026

जयपुर में बनेगा देश का पहला हाईटेक स्काईडोम, 360 डिग्री प्रोजेक्शन से बदलेगी पूरी दुनिया

कूकस में 60 मीटर चौड़ा और 21 मीटर ऊंचा होगा डोम, एक साथ 5 हजार से अधिक मेहमानों की क्षमता; बिना पिलर के एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन तकनीक से हो रहा निर्माण

Nov 01, 2026