Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

पाकिस्तान में प्लाजा बनाने के लिए 200 साल पुराने रामलीला मंदिर में तोड़फोड़ की कोशिश

विरोध के बाद प्रशासन ने इमारत को अपने अधिकार में लेकर किया बंद

By वीएसके डेस्क October 19, 2026
समाचार › देश-विशेष
पाकिस्तान में प्लाजा बनाने के लिए 200 साल पुराने रामलीला मंदिर में  तोड़फोड़ की कोशिश
डेरा इस्माइल खान (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को तोड़ने की कोशिश के बाद प्रशासन ने इसे बंद कर दिया है। डेरा इस्माइल खान शहर के रहीम बाजार में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत को गिराकर वहां व्यावसायिक परिसर बनाने की तैयारी की सूचना मिलने पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद प्रशासन ने इमारत को अपने अधिकार में लेकर बंद करने की कार्रवाई की।

400 ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है रामलीला मंदिर

रामलीला मंदिर डेरा इस्माइल खान की ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है। समाचार रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर की करीब 400 इमारतों को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में चिह्नित किया गया है। ऐसे में मंदिर को लेकर सामने आया विवाद ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण से जुड़े सवाल भी खड़े करता है।

जमीन और निर्माण की वैधता की जांच की मांग

मामले के बाद हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों और नागरिक संगठनों ने मंदिर की संपत्ति के स्वामित्व और वहां प्रस्तावित निर्माण की वैधता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान की राष्ट्रीय संसद के प्रतिनिधियों से भी इस मामले को उठाने की अपील की है। ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के अध्यक्ष हारून सरब डायल सहित हिंदू नेताओं ने धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़ी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

लॉ प्रोफेसर पर छात्राओं को इस्लाम अपनाने और कुरान पढ़ने के संदेश भेजने का आरोप; हंगामा

जांच पूरी होने तक कैंपस आने पर रोक, विश्वविद्यालय ने बनाई उच्चस्तरीय समिति; एबीवीपी ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की

Oct 19, 2026

गुजरात में जिम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं और युवतियों के 1300 से अधिक निजी फोटो-वीडियो मिले

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर की जांच, जिम संचालक अमीन यासीन मुल्तानी गिरफ्तार; बरामद डिजिटल सामग्री फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई

Oct 08, 2026

‘सेवा में सबका साथ, श्रेय की नहीं कोई बात’ : डॉ. मोहन भागवत

कारंजा में स्मृति भवन एवं माधव नेत्रालय का लोकार्पण, सेवा और सामूहिक सहभागिता पर दिया जोर

Oct 07, 2026

ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का संगम: 9 अक्टूबर से हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ 6.0

तीन दिन के आयोजन में आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सुरक्षित भारत पर होगा विमर्श; 16 विषयधाराओं में 367 शोधपत्र, 125 विद्यार्थी परियोजनाएं और 41 नवउद्यम होंगे आकर्षण

Oct 06, 2026