Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

By वीएसके डेस्क September 19, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना
उदयपुर, 19 सितंबर। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से जयपुर प्रांत के कार्यकर्ताओं के सहयोग से 19 एवं 20 सितंबर को उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ एवं सलूम्बर जिलों के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के 30 गांवों में दो दिवसीय विशेष चिकित्सा सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के लिए जयपुर से करीब 100 डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ का चिकित्सा दल शनिवार सुबह उदयपुर पहुंचा। इसके बाद चिकित्सा टोलियों को सुदूर वनांचल के लिए रवाना किया गया। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उदयपुर कार्यालय में चिकित्सा दल के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी, जयपुर से हरेश्वर छिपा, सत्यनारायण छिपा, डॉ. पी.सी. रांका, प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख सुरेश गर्ग तथा प्रांत चिकित्सा प्रमुख डॉ. राजेश मलिक मंचस्थ रहे।

वनांचल तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

प्रांत चिकित्सा प्रमुख डॉ. राजेश मलिक ने परिषद द्वारा संचालित चिकित्सा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि वनवासी एवं जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए परिषद निरंतर कार्य कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित चिकित्सा सेवाओं के साथ चिकित्सा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” इसी सेवा भाव के साथ कल्याण आश्रम विगत 73 वर्षों से वनवासी क्षेत्रों में जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा अभियान के माध्यम से उन लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां सामान्य परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच कठिन होती है।
वनांचल तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

दो दिनों में 30 गांवों तक पहुंचेगी चिकित्सा टोली

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी चिकित्सा टोलियों को हरी झंडी दिखाकर सुदूर वनांचल के लिए रवाना किया। चिकित्सा दल अलग-अलग टोलियों में निर्धारित गांवों में पहुंचेगा। प्रत्येक टोली पहले दिन जिस गांव में चिकित्सा शिविर लगाएगी, वहीं रात्रि विश्राम करेगी और अगले दिन दूसरे गांव में पहुंचकर चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। शिविरों में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे रोगियों, जिन्हें उच्च स्तरीय अथवा विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें आगे के उपचार के लिए उदयपुर लाने की व्यवस्था भी की जाएगी। दो दिवसीय अभियान के माध्यम से परिषद की ओर से वनांचल के दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के साथ सेवा, संवेदना और आत्मीयता के भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उदयपुर से डॉ. भुवनेश, डॉ. नरेंद्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026

विभाजन की त्रासदी से वर्तमान चुनौतियों तक का स्मरण जरूरी: बाबूलाल

‘और देश बंट गया’ नाटिका ने जगाई विभाजन की पीड़ा, संगोष्ठी में अखंड भारत, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र प्रथम की भावना पर हुआ मंथन

Aug 14, 2026