Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

परिवर्तन केवल सत्ता के बल पर नहीं, बल्कि समाज के जागरण और उसकी समझ से आता है: निम्बाराम

बेगूं में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन

By चंद्रशेखर April 10, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
परिवर्तन केवल सत्ता के बल पर नहीं, बल्कि समाज के जागरण और उसकी समझ से आता है: निम्बाराम
बेगूं नगर के नीलकंठ महादेव परिसर में बुधवार को प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने समाज के प्रमुख लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज को मत-पंथ से ऊपर उठकर एक सशक्त और समरस व्यवस्था की ओर बढ़ना चाहिए। परिवर्तन केवल सत्ता के बल पर नहीं, बल्कि समाज के जागरण और उसकी समझ से आता है। राम मंदिर निर्माण इसका प्रमुख उदाहरण है, जहां समाज की एकजुटता ने बड़ा बदलाव संभव किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि जब समाज जागृत होता है तो बड़े परिवर्तन अपने आप होते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन के उद्बोधन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव विश्व को दिशा देने वाली रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल कार्य व्यक्ति निर्माण है। संघ को समझने के लिए शाखा में आना आवश्यक है। संघ 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है, यह गौरव का विषय है, लेकिन अहंकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक विनम्र आग्रह है। नैतिकता, सुचिता और देशभक्ति के संदर्भ में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के व्यक्तित्व को अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए आदर्श है। संघ का उद्देश्य हिंदू समाज की सर्वांगीण उन्नति करना है। निम्बाराम ने पर्यावरण सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी जागरण-पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज से इन विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

More Images

परिवर्तन केवल सत्ता के बल पर नहीं, बल्कि समाज के जागरण और उसकी समझ से आता है: निम्बाराम

Related Articles

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026