Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश

रूपवास में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, बोले- शादियों में दिखावे के बजाय बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर खर्च करें पैसा

By वीएसके डेस्क November 21, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
116 बेटियों का सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता की मिसाल, राज्यपाल ने दिया शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश
भरतपुर/जयपुर। भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में आयोजित 116 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक समरसता, सादगी और सेवा का संदेश दिया गया। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने 116 बेटियों के विवाह को केवल पारिवारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति में भी भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विवाह एक महत्वपूर्ण संस्कार है। यह केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं, बल्कि दो परिवारों और उनके बीच नए रिश्तों की शुरुआत भी है।

शादी में फिजूलखर्ची के बजाय शिक्षा पर दें ध्यान

राज्यपाल ने विवाह समारोहों में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्च पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह में होने वाली फिजूलखर्ची को रोककर उस धन का उपयोग बच्चों की बेहतर शिक्षा और उनके भविष्य को संवारने में किया जाना चाहिए। शिक्षा ही व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। युवाओं को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर आत्मनिर्भर बनाना समय की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से रोजगार, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी क्षमता का उपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन की सफलता प्रेम, विश्वास, धैर्य और आपसी समझ पर निर्भर करती है।

नशे से दूर रहें युवा, समाज मिलकर करे प्रयास

राज्यपाल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। गांवों और मोहल्लों को नशामुक्त बनाने के लिए सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को गलत दिशा में जाने से रोकने के लिए उन्हें शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। इससे न केवल उनका व्यक्तित्व निखरेगा, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

Related Articles

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा: विपुल भाई पटेल

उदयपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर वीर नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया याद, वक्ता बोले- जनजातीय समाज राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ

Nov 25, 2026

लोकमंथन भारतीय ज्ञान परंपरा और लोकजीवन के विमर्श का राष्ट्रीय मंच : जे. नंदकुमार

लोक और शास्त्र भारतीय चेतना के दो अभिन्न पक्ष, इन्हें अलग-अलग मानना पश्चिमी विचार | 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होगा लोकमंथन-2026

Nov 20, 2026

रेजांगला की बर्फ में मिला था जोधपुर के वीर का पार्थिव शरीर, अंतिम सांस तक दुश्मन से लड़ते रहे मेजर शैतान सिंह

1962 के भारत-चीन युद्ध में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखाई थी अदम्य वीरता; मरणोपरांत मिला परमवीर चक्र, शहादत को नमन करने के लिए आज जोधपुर में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Nov 18, 2026

गोबर-पराली से बनी 'गोमय समिधा' को राष्ट्रीय पेटेंट, हर साल बचेंगे 2 करोड़ पेड़

जयपुर के डॉ. सीताराम गुप्ता और अदिति गुप्ता की पहल को केंद्र से 15 लाख की ग्रांट; एमएनआईटी के वैज्ञानिकों ने तकनीकी मानकों को दिया प्रमाणन, 11 मोक्षधामों में निशुल्क हो रहे अंतिम संस्कार

Nov 05, 2026

अलवर में 11वीं के छात्र का अपहरण कर कलमा पढ़वाने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मारपीट का वीडियो वायरल

दो सहपाठियों के बुलावे पर निकला था छात्र; 15-20 युवकों ने घेरकर पीटा, विद्यालय में उपहास से आहत होकर दी आत्महत्या की चेतावनी

Nov 05, 2026

जयपुर में बनेगा देश का पहला हाईटेक स्काईडोम, 360 डिग्री प्रोजेक्शन से बदलेगी पूरी दुनिया

कूकस में 60 मीटर चौड़ा और 21 मीटर ऊंचा होगा डोम, एक साथ 5 हजार से अधिक मेहमानों की क्षमता; बिना पिलर के एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन तकनीक से हो रहा निर्माण

Nov 01, 2026