Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

संस्कारवान समाज ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति - देवनानी

भारत विकास परिषद का 64 वां स्थापना दिवस; वीर सावरकर अंश मात्र नाटक की हुई प्रस्तुति।

By वीएसके डेस्क July 10, 2026
समाचार
संस्कारवान समाज ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति - देवनानी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के माध्यम से परिषद ने राष्ट्र निर्माण में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और विदेशी संस्कृति की लडाई भविष्य में देखने को मिलेंगी। इसलिए हमें हमारे परिवारों में भारतीय सनातन संस्कारों का वातावरण बनाना होगा। शुक्रवार को यहां राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद के 64 वेंस्थापना दिवस समारोह में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं शुभकामनाएं देते हुए देवनानी ने कहा कि यह संगठन सेवा के माध्यम के साथ भावी भारत के चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण अभियान है।उन्होंने कहा कि बदलती हुई परिस्थितियों में समाज व राष्ट्र में संस्कारों का वातावरण बनाना आवश्यक हो गया है। आज जरूरत है कि पूरा परिवार एक साथ बैठकर एक समय का भोजन अवश्य करें। आपस में चर्चा करें। घर-घर में रामायण का अध्ययन किया जाना भी आज की आवश्यकता है।
संस्कारवान समाज ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति - देवनानी
स्पीकर देवनानी ने कहा कि गत दिनों एक पुत्री द्वारा धन के लिए अपनी मां की हत्या कर देने वाले समाचार ने समाज को झकझोर दिया है। भारतीय समाज के लिए यह बहुत चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं भारतीय संस्कृति में नहीं हो सकती है। समारोह में मैं वीर सावरकर अंश मात्र नाटक की प्रस्तुति दी गई। भारत विकास परिषद के विक्रांत खण्डेलवाल ने कहा कि विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि परिषद पिछले छह दशकों से सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिषद देशभर के 10 क्षेत्रों, 80 प्रांतों और 1600 से अधिक शाखाओं के माध्यम से लगभग 83 हजार सदस्य परिवारों के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पांच सूत्रों पर काम करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांग सहायता, पर्यावरण, महिला स्वावलंबन और ग्राम विकास के क्षेत्र में हजारों सेवा प्रकल्प संचालित कर रही है। भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता और गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कारों का संचार किया जा रहा है। समारोह में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी डॉ. श्याम सुन्दर अग्रवाल, राजीव शरण सक्सेना, नील माधव, विजय पारीक और रणवीर सिंह त्यागी सहित जयपुर उत्तर-पूर्व प्रान्त के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिषद की सेवा गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।

Related Articles

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक सम्पन्न

राष्ट्र, समाज और भविष्य की चुनौतियों पर तीन दिनों तक व्यापक चिंतन-मंथन

Aug 21, 2026