Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

माजुली में दत्तात्रेय होसबाले ने औनियाटी और उत्तर कमलाबाड़ी सत्र के किए दर्शन

By वीएसके डेस्क October 15, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
माजुली में दत्तात्रेय होसबाले ने औनियाटी और उत्तर कमलाबाड़ी सत्र के किए दर्शन
माजुली (असम)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने 13 अक्टूबर 2026 को असम के माजुली स्थित श्रीश्री औनियाटी सत्र और श्रीश्री उत्तर कमलाबाड़ी सत्र के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने दोनों सत्रों के सत्राधिकारों से मुलाकात कर कला, संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस एक दिवसीय दौरे में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर और विद्या भारती (उच्च शिक्षा) के संगठन मंत्री रघुनंदन भी उनके साथ रहे। कमलाबाड़ी घाट से माजुली पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले श्रीश्री औनियाटी सत्र के दर्शन किए। यहां उन्होंने सत्राधिकार प्रभु ईश्वर श्रीश्री पीतांबर देव गोस्वामी से भेंट की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल श्रीश्री उत्तर कमलाबाड़ी सत्र पहुंचा। यहां सत्राधिकार प्रभु ईश्वर श्रीश्री जनार्दन देव गोस्वामी से मुलाकात कर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों सत्रों के दर्शन और भक्त-वैष्णवों के साथ संवाद के बाद होसबाले ने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें माजुली की कला-संस्कृति, भौगोलिक परिवेश और जनसांख्यिकीय संरचना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।

मिशिंग जनजातीय क्षेत्र में अखंड भागवत पाठ में हुए शामिल

दौरे के दौरान दत्तात्रेय होसबाले मिशिंग जनजातीय क्षेत्र के बाहपरा नामघर में आयोजित अखंड भागवत पाठ कार्यक्रम में भी पहुंचे। यहां उन्होंने भागवत श्रवण किया और श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। उन्होंने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से गुरुजनों की कला-संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। दोपहर बाद प्रतिनिधिमंडल ऑफलामुख घाट से माजुली से रवाना हुआ। इस दौरान उत्तर असम प्रांत के सह व्यवस्था प्रमुख कानुराम डेका सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026