Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का स्मरण

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By चंद्रशेखर June 27, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का स्मरण
जयपुर। विद्याधर भाग के विजयनगर स्थित शिवनगर बस्ती में शनिवार को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, मातृशक्ति तथा स्थानीय समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव केवल एक ऐतिहासिक घटना का स्मरण नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और विजिगीषु वृत्ति के जागरण का पर्व है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को संगठित कर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की तथा यह सिद्ध किया कि संगठित समाज किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व केवल एक महान योद्धा तक सीमित नहीं था, बल्कि वे सामाजिक समरसता, राष्ट्रनिष्ठा, सुशासन और संगठन के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके जीवन में माता जीजाबाई के संस्कार, समर्थ रामदास का मार्गदर्शन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। निंबाराम जी ने कहा कि शिवाजी महाराज ने जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज को एक सूत्र में पिरोया तथा हिंदू स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का कार्य किया। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों और समाज बंधुओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज आवश्यकता शिवाजी महाराज के शौर्य के साथ-साथ उनके संगठन कौशल, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में उतारने की है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी भेदभाव समाप्त कर राष्ट्र के सर्वांगीण उत्थान के लिए कार्य करना ही हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव मनाने का वास्तविक उद्देश्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोवर्धन लाल सौकरियां रहे। इस अवसर पर भाग सहसंघचालक गिरधारी लाल, महानगर प्रचारक प्रशांत कुमार, भाग कार्यवाह अशोक दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का स्मरण
कार्यक्रम के समापन के पश्चात वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जागरण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026