देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह 2025
राष्ट्र के रूप में एकजुट होना आज के समय की आवश्यकता - हरिभाऊ वागड़े
By
चंद्रशेखर
April 11, 2026
कार्यक्रम › नारद जयंती समारोह
वीएसके फाउंडेशन जयपुर द्वारा नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह मंगलवार, 13 मई को पाथेय भवन नारद सभागार में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े, मुख्य वक्ता पांचजन्य पत्रिका के संपादक हितेश शंकर एवं अध्यक्ष जयपुर प्रान्त सह संघचालक हेमंत सेठिया रहे।
कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल तीनों माध्यमो के चयनित पत्रकारों का सम्मान किया गया।
प्रिंट मीडिया से मेघश्याम पाराशर, राजस्थान पत्रिका को “पुण्यार्थ जीवन, हितार्थ सौदा” स्टोरी के लिए, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से श्रीवत्सन, न्यूज 24 को मेवात में साइबर ठगी पर स्टोरी के लिए एवं न्यू मीडिया से अभिषेक जोशी भारत रफ्तार को सामाजिक समरसता पर स्टोरी के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता हितेश शंकर जी ने कहा कि जयपुर पहला ऐसा स्थान है, जहां नारद जी को समर्पित सभागार है। उन्होंने वर्तमान स्थिति की बात करते हुए कहा कि ऑपरेशन दुनियां में कई हुए परन्तु ऑपरेशन सिंदूर की नैतिक विजय हुईं क्योंकि हमने सभी के साक्ष्य दिए।
पाकिस्तान के रेडियो स्टेशन्स द्वारा साइबर युद्ध में जीत के झूठे दावे किए गए। परन्तु RAW की साइबर विंग ने पाकिस्तान को प्रभावकारी साइबर चुनौती दी। पाकिस्तान की बेचैनी और हार पत्रकारों के माध्यम से दुनियां तक पहुचनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कहानी का कौनसा पहलू दुनिया के सामने रखना है यह समझना होगा क्योंकि भारत की हर कहानी में लोकमंगल का तत्त्व है और ऑपरेशन सिंदूर के लोकमंगल के हर तत्त्व को हमें दुनियां के समक्ष लाना होगा।
माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने वीएसके फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनायें प्रेषित की। उन्होंने कहा कि नारद मुनि जब पत्रकार थे तो प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नहीं बल्कि मौखिक मीडिया था। और मौखिक पब्लिसिटी की अपनी महत्ता है। संघ ने भी अपने ऊपर बैन के समय इसी माऊथ पब्लिसिटी से काम किया।