Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

भारत एक जीवंत सांस्कृतिक चेतना है- दुर्गादास

By चंद्रशेखर April 06, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
भारत एक जीवंत सांस्कृतिक चेतना है- दुर्गादास
श्योपुर, 6 अप्रैल 2026। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्योपुर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता दुर्गादास (अखिल भारतीय कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य) ने अपने उद्बोधन में भारत के सांस्कृतिक राष्ट्र स्वरूप, सामाजिक समरसता एवं संगठित समाज की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक चेतना है, जो युगों से विश्व को दिशा प्रदान करती आई है। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों- जनसंख्या असंतुलन, शिक्षा की दिशा, सामाजिक विखंडन एवं सांस्कृतिक विस्मरण पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक से राष्ट्र जीवन में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026