Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय प्रवेश शिक्षा वर्ग प्रारंभ

By चंद्रशेखर May 19, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय प्रवेश शिक्षा वर्ग प्रारंभ
राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रवेश शिक्षा वर्ग का शुभारंभ 17 मई को शंकरलाल धानुका केशव विद्यापीठ, जामडोली में भारत माता पूजन के साथ हुआ। 1 जून तक चलने वाले इस आवासीय वर्ग में जयपुर प्रांत के 7 विभागों से कुल 92 शिक्षार्थी एवं प्रबंधिकायें , शिक्षिकाएं एवं अधिकारी सहित कुल 125 बहिनें सहभागी हैं। उद्घाटन सत्र में क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख एवं अखिल भारतीय टोली सदस्य डॉ. मंजु शर्मा ने “पंच परिवर्तन : समाज की एकात्मता का आधार” विषय पर बौद्धिक देते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं कुटुंब प्रबोधन को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ ने वर्ग को अनुशासन एवं व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र बताते हुए सेविकाओं को सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। वर्गाधिकारी डॉ. नीलम पूनार, वर्ग कार्यवाहिका डॉ. वंदना गौतम एवं मुख्य शिक्षिका अदिति राठौड़ वर्ग संचालन में उपस्थित रहेंगी। वर्ग में आगामी 15 दिनों तक शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026