Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण पर मंथन

By वीएसके डेस्क August 24, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण पर मंथन
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी एवं प्रतिनिधि मंडल की दो दिवसीय बैठक 22 एवं 23 अगस्त को सेवाधाम परिसर, विद्या भारती कार्यालय, जवाहर नगर सेक्टर-4 में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों से 127 कार्यकर्ताओं और 21 प्रबंधिकाओं ने सहभागिता की। बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके बाद केंद्र के निर्णय पत्रक का वाचन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका सुनीता हल्देकर, अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख एवं क्षेत्र कार्यवाहिका वंदना वजीरानी, केंद्र कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला शर्मा तथा क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख डॉ. मंजू शर्मा का सान्निध्य रहा।
राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यकारिणी बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण पर मंथन
अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका सुनीता हल्देकर ने बौद्धिक में भारत की गौरवशाली परंपरा, राष्ट्रभाव और संगठन कार्य के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की मिट्टी, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना हमारे जीवन का आधार है। भगिनी निवेदिता सहित राष्ट्रभक्त महापुरुषों के योगदान का स्मरण करते हुए उन्होंने भारत की अखंड राष्ट्रचेतना और पुण्य परंपरा को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकात्म भाव और टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि “मैन ऑफ द मैच नहीं, टीम का मैच बनना है।” उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को आत्मीय संपर्क, संवाद और व्यक्ति निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हल्देकर ने कार्यकर्ताओं से परिस्थितियों की चुनौतियों के बीच ध्येय के प्रति निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ‘One Life, One Mission’ के भाव के साथ संगठन कार्य में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। दो दिवसीय बैठक में विभिन्न कार्य विभागों की गतिविधियों, आगामी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ। समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन कार्य को गति देने, व्यक्ति निर्माण को प्राथमिकता देने और राष्ट्रभाव को समाज जीवन में मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

तुलसी जयंती पर साहित्यकारों ने याद किया तुलसीदास का लोकमंगल और समरसता का संदेश

कवि तुलसीदास के राम जन-जन के आराध्य राम हैं -शास्त्री कौशलेंद्र दास

Aug 27, 2026

विभाजन की त्रासदी से वर्तमान चुनौतियों तक का स्मरण जरूरी: बाबूलाल

‘और देश बंट गया’ नाटिका ने जगाई विभाजन की पीड़ा, संगोष्ठी में अखंड भारत, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र प्रथम की भावना पर हुआ मंथन

Aug 14, 2026

भारतीय दृष्टि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग

उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास और शिक्षक के सामाजिक दायित्व पर हुआ मंथन

Aug 10, 2026

वनांचल क्षेत्रों में लगेंगे 30 निःशुल्क मेडिकल कैंप

19-20 सितंबर को उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व डूंगरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलेगा सेवा अभियान

Aug 10, 2026