Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

By वीएसके डेस्क October 10, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका
उदयपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) उदयपुर महानगर की ओर से मीरा कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में ‘नारी युवती सम्मेलन-2026’ आयोजित किया गया। सम्मेलन में करीब 2,000 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति, संस्कार और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि नारी शक्ति भारतीय संस्कृति और समाज की सशक्त आधारशिला है। शिक्षित एवं जागरूक युवतियां सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी ने युवतियों को उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने पर जोर दिया। वहीं, श्रद्धा मुर्दिया ने आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को युवतियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।
भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका
अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अदिति कंवर भाटी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, साहस और सृजन का प्रतीक रही है। युवतियों को सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं सामाजिक परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करने की आवश्यकता है।

Related Articles

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026

जन्माष्टमी पर गूंजा राष्ट्रभाव, कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक

जन्माष्टमी पर ‘नाद गोविंदम् 3.0’ का आयोजन, 101 घोषवादकों ने प्रस्तुत कीं 24 रचनाएं

Sep 04, 2026