Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

भारतीय दृष्टि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग

उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास और शिक्षक के सामाजिक दायित्व पर हुआ मंथन

By चंद्रशेखर August 10, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
भारतीय दृष्टि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग
जयपुर, 10 अगस्त। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (VBUSS) के तत्वावधान में 9 अगस्त को विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों और शिक्षाविदों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा के भारतीय आदर्श स्वरूप, कार्यदिशा एवं गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना तथा गुणवत्तापूर्ण एवं भारतीय दृष्टि आधारित शिक्षा की संकल्पना को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के.एन. रघुनन्दन ने संस्था की दूरदृष्टि, कार्यनीति और क्रियान्वयन योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा तथा सृष्टि-केंद्रित चिंतन को शिक्षा व्यवस्था का आधार बनाने का आह्वान किया। राजभवन के उच्च शिक्षा सलाहकार प्रो. कैलाश सोडाणी ने उच्च शिक्षा को उद्योग एवं कौशल विकास से जोड़ने की आवश्यकता बताई। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को समय की आवश्यकता बताया। विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो. एन.डी. माथुर ने एनईपी-2020 के अनुरूप शिक्षण संस्थानों में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्ति को उपयोगी बताया।

अनुभव आधारित शिक्षा पर जोर

कार्यक्रम के एक प्रमुख सत्र में विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री श्री शिव प्रसाद ने शिक्षक की भूमिका को व्यापक सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल विषय अध्यापन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह विद्यार्थी के जीवन निर्माण और समाज के संस्कार निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यकर्ता जीवन में मानवीय मूल्यों को बताया जरूरी

विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री गोविंद कुमार ने कार्यकर्ता जीवन में अनुशासन, समयपालन, प्रेमयुक्त नेतृत्व और सहृदयता को आवश्यक बताते हुए संगठनात्मक कार्य में इन गुणों के महत्व को रेखांकित किया। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के क्षेत्र संयोजक डॉ. संजय शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति की जानकारी देते हुए आगामी कार्यों की दिशा स्पष्ट की। प्रशिक्षण वर्ग में उच्च शिक्षा में भारतीय दृष्टि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, कौशल एवं अनुभवजन्य शिक्षा, शिक्षक के सामाजिक दायित्व तथा संगठनात्मक कार्यपद्धति को केंद्र में रखते हुए आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

Related Articles

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026