Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 52 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग

सनातन संस्कृति, भारतीय जीवन-मूल्यों और पंचपरिवर्तन से विद्यार्थियों को कराया परिचित

By वीएसके डेस्क September 29, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 52 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग
झुंझुनू। लक्ष्मण भैया सेवा समिति, चिड़ावा के सानिध्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में करीब 52 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता से परीक्षा केंद्रों पर उत्साह का माहौल रहा। समिति सचिव सुनील सीदड़ ने बताया कि विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता ने प्रतियोगिता को विशेष बनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झुंझुनू के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के साथ सनातन भारतीय संस्कृति, भारतीय जीवन-मूल्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उनके भीतर संस्कार, संस्कृति, कर्तव्यबोध और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत करना समय की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पंचपरिवर्तन के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके तहत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जैसे विषयों से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। मुकेश कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय परंपरा और संस्कृति से जोड़ते हुए आधुनिक ज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होती हैं। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 52 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग

Related Articles

एकात्म मानवदर्शन केवल भारत नहीं, समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक : होसबाले

बोले- दीनदयाल ने भारत को भारत बनाने की जीवन दृष्टि दी, इसे सामाजिक जीवन में उतारने की जरूरत; तकनीक मानव के सुख के लिए हो

Sep 25, 2026

दीनदयाल मेले में दिखी स्वदेशी और संस्कृति की झलक, किसान चौपाल में कृषि की नई तकनीकों पर हुआ मंथन

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने धानक्या गांव को गोद लेने और स्वदेशी शोध पीठ स्थापित करने की घोषणा

Sep 24, 2026

‘हम भारत के लोग’ पर लोक मंथन: भारतीयता को पश्चिमी नजरिए से नहीं, ‘स्व’ के दृष्टिकोण से समझने की जरूरत

जे. नंदकुमार बोले—लोक केवल परंपरा नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का आधार; लोकज्ञान को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी

Sep 23, 2026

‘हम भारत के लोग’ के संदेश के साथ जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा

5000 से अधिक लोगों की सहभागिता, 3500 से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने लिया भाग; लोक संस्कृति के रंगों से सजा महारानी कॉलेज

Sep 22, 2026

“गुरु तेग बहादुर के बलिदान से टूटे औरंगजेब के मंसूबे, धर्म की रक्षा के लिए शहादत की मिसाल बने”: डॉ. कृष्ण गोपाल

गुरु नानकदेव ने विविधताओं के बीच एकत्व का भाव जगाया, इसी परंपरा में गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान

Sep 22, 2026