Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

विशाखापत्तनम में 19 से 21 अगस्त तक होगी संघ प्रेरित संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक

32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल, जनसंख्या असंतुलन, नशामुक्ति और युवाओं में जागृति सहित विभिन्न विषयों पर होगा मंथन

By चंद्रशेखर August 10, 2026
समाचार › देश-विशेष
विशाखापत्तनम में 19 से 21 अगस्त तक होगी संघ प्रेरित संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक
जयपुर, 10 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित विविध संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष 19 से 21 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले के गुडीलोवा में आयोजित होगी। बैठक में संघ प्रेरित 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। यह समन्वय बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। बैठक में संबंधित संगठनों के अखिल भारतीय अध्यक्ष, महासचिव, संगठन मंत्री एवं चयनित पदाधिकारी सहभागी होंगे। बैठक का उद्देश्य विभिन्न संगठनों के कार्यों की जानकारी साझा करने के साथ उनके बीच समन्वय और सहयोग को अधिक प्रभावी बनाना, जनकल्याण एवं नीतिगत विषयों पर संवाद तथा सामाजिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है।

वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा

बैठक में विभिन्न संगठनों द्वारा अपने-अपने कार्यों का अवलोकन एवं अनुभव साझा किए जाएंगे। इसके अलावा जनसंख्या असंतुलन, नशा मुक्ति, युवाओं में जागृति, पंच परिवर्तन का क्रियान्वयन तथा विकास की भारतीय अवधारणा सहित वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा अपेक्षित है। सार्वजनिक क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के समाधान, लोक जागरण तथा व्यवस्था में आवश्यक सुधार एवं परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी बैठक में साझा की जाएगी।

संघ के शीर्ष पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह तथा अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख उपस्थित रहेंगे। बैठक में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सक्षम, राष्ट्र सेविका समिति सहित कुल 32 संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता सहभागी होंगे। बैठक को विभिन्न संगठनों के बीच परस्पर संवाद, सहयोग और समन्वय को मजबूत करने के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर साझा कार्यदिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

गुजरात में जिम पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं और युवतियों के 1300 से अधिक निजी फोटो-वीडियो मिले

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने ग्राहक बनकर की जांच, जिम संचालक अमीन यासीन मुल्तानी गिरफ्तार; बरामद डिजिटल सामग्री फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई

Oct 08, 2026

‘सेवा में सबका साथ, श्रेय की नहीं कोई बात’ : डॉ. मोहन भागवत

कारंजा में स्मृति भवन एवं माधव नेत्रालय का लोकार्पण, सेवा और सामूहिक सहभागिता पर दिया जोर

Oct 07, 2026

ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का संगम: 9 अक्टूबर से हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ 6.0

तीन दिन के आयोजन में आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सुरक्षित भारत पर होगा विमर्श; 16 विषयधाराओं में 367 शोधपत्र, 125 विद्यार्थी परियोजनाएं और 41 नवउद्यम होंगे आकर्षण

Oct 06, 2026