Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

घुमंतू समाज के बच्चों के लिए बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ

By वीएसके डेस्क August 15, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
घुमंतू समाज के बच्चों के लिए बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ
अजमेर। हिंदू समाज के वंचित, पिछड़े एवं उपेक्षित वर्ग को शिक्षा और संस्कार से जोड़ने तथा भावी पीढ़ी को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से घुमंतू जाति उत्थान न्यास, अजयमेरु द्वारा अजमेर के निकट पालरा गांव स्थित कालबेलिया बस्ती में जिले के प्रथम बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से घुमंतू समाज के बच्चों को शिक्षा, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास से जोड़ने का सेवा कार्य किया जाएगा। केंद्र का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों से परिचित कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रकल्प का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान क्षेत्र के संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
घुमंतू समाज के बच्चों के लिए बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग शिक्षा और संस्कार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से घुमंतू समाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल संस्कार केंद्र प्रारंभ किया गया है। उन्होंने ग्रामवासियों से केंद्र के संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अजमेर महानगर घुमंतू कार्य संयोजक आशीष डीडवानिया एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य निंबाराम सहित स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं समाज के लोगों में इस सेवा प्रकल्प को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

Related Articles

संत रविदास के बेगमपुरा से एआई तक, भविष्य के भारत पर मंथन

शेखावाटी साहित्य संगम के अंतिम दिन चार सत्रों में संत साहित्य, शिक्षा, इतिहास और राष्ट्रबोध पर चर्चा; राजस्थानी भाषा को व्यवहार में अपनाने पर जोर

Oct 11, 2026

इतिहास से हौसला, तकनीक से चुनौती और लोककला से पहचान का संदेश

शेखावाटी साहित्य संगम के दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर के बलिदान, युवा शक्ति और डिजिटल दौर की चुनौतियों पर मंथन; लोककला प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Oct 10, 2026