Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

जयपुर में 28 स्थानों पर हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’, 1500 मातृशक्ति ने लिया भाग

सामाजिक जागरूकता, महिला सुरक्षा और संस्कृति से जुड़े विषयों पर हुआ मंथन; राज्यपाल को भेजा जाएगा ज्ञापन

By वीएसके डेस्क August 16, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
जयपुर में 28 स्थानों पर हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’, 1500 मातृशक्ति ने लिया भाग
जयपुर, 16 अगस्त। समाज में बढ़ती अनैतिकता, अराजकता और असुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं एवं नवयुवतियों को सामाजिक चुनौतियों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से रविवार को जयपुर महानगर में ‘जागृत महिला गोष्ठियों’ का आयोजन किया गया। महानगर के करीब 28 स्थानों पर आयोजित इन गोष्ठियों में लगभग 1500 मातृशक्ति ने सहभागिता की।
जयपुर में 28 स्थानों पर हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’, 1500 मातृशक्ति ने लिया भाग
गोष्ठियों में महिलाओं एवं नवयुवतियों के आत्मविश्वास, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समझ तथा व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं की सजगता और सामूहिक जागरूकता को आवश्यक बताते हुए विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।
जयपुर में 28 स्थानों पर हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’, 1500 मातृशक्ति ने लिया भाग

सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर

कार्यक्रम में महिलाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के साथ अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने सोशल मीडिया के संतुलित एवं सकारात्मक उपयोग, सामाजिक दायित्व तथा परिवार एवं समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर भी विचार रखे। गोष्ठियों में महिलाओं एवं नवयुवतियों के साथ होने वाले दुष्कृत्यों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर

राज्यपाल को भेजा जाएगा ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सरकार एवं प्रशासन से संबंधित अपेक्षाओं को लेकर तैयार किए गए ज्ञापन को भी पढ़कर सुनाया गया। आयोजकों के अनुसार, यह ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा। गोष्ठियों का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक वातावरण को सुरक्षित और संस्कारयुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को गति देना रहा।
राज्यपाल को भेजा जाएगा ज्ञापन

Related Articles

संत रविदास के बेगमपुरा से एआई तक, भविष्य के भारत पर मंथन

शेखावाटी साहित्य संगम के अंतिम दिन चार सत्रों में संत साहित्य, शिक्षा, इतिहास और राष्ट्रबोध पर चर्चा; राजस्थानी भाषा को व्यवहार में अपनाने पर जोर

Oct 11, 2026

इतिहास से हौसला, तकनीक से चुनौती और लोककला से पहचान का संदेश

शेखावाटी साहित्य संगम के दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर के बलिदान, युवा शक्ति और डिजिटल दौर की चुनौतियों पर मंथन; लोककला प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Oct 10, 2026