Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

प्रकृति के बीच चिकित्सकों का परिवार मिलन, खेल व प्रश्नोत्तरी में उत्साह से लिया भाग

By वीएसके डेस्क August 23, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
प्रकृति के बीच चिकित्सकों का परिवार मिलन, खेल व प्रश्नोत्तरी में उत्साह से लिया भाग
जयपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO), जयपुर महानगर के तत्वावधान में रविवार को घाटी वाले हनुमान मंदिर, मुंडोतिया में वन भ्रमण एवं पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें NMO से जुड़े चिकित्सकों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रकृति के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं शारीरिक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां आयोजित की गईं। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति के साथ रामायण एवं महाभारत से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी भी हुई।
प्रकृति के बीच चिकित्सकों का परिवार मिलन, खेल व प्रश्नोत्तरी में उत्साह से लिया भाग
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने कहा कि हिंदुत्व का प्रभाव संपूर्ण विश्व पर है और भारतीय जीवन-पद्धति में स्वास्थ्य, संस्कार एवं धर्म का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकारों से स्वयं को दूर रखते हुए संयमित एवं सात्त्विक जीवनशैली अपनाने से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ एवं संस्कारित बनाने के लिए समाज को चिंतन और प्रयास करना चाहिए। धर्म एवं संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज एवं राष्ट्र के लिए सकारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है। NMO जयपुर महानगर की सचिव डॉ. आशा लता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम चिकित्सकों एवं उनके परिवारों को प्रकृति के करीब लाने के साथ आपसी संवाद, स्वास्थ्य, संस्कार एवं पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं उनके परिवारजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Related Articles

संत रविदास के बेगमपुरा से एआई तक, भविष्य के भारत पर मंथन

शेखावाटी साहित्य संगम के अंतिम दिन चार सत्रों में संत साहित्य, शिक्षा, इतिहास और राष्ट्रबोध पर चर्चा; राजस्थानी भाषा को व्यवहार में अपनाने पर जोर

Oct 11, 2026

इतिहास से हौसला, तकनीक से चुनौती और लोककला से पहचान का संदेश

शेखावाटी साहित्य संगम के दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर के बलिदान, युवा शक्ति और डिजिटल दौर की चुनौतियों पर मंथन; लोककला प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Oct 10, 2026