Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

संत रविदास ने सामाजिक समरसता और धर्म रक्षा का मार्ग दिखाया: निम्बाराम

By डॉ. ईश्वर बैरागी August 19, 2026
समाचार › संघ व विविध संगठन
संत रविदास ने सामाजिक समरसता और धर्म रक्षा का मार्ग दिखाया: निम्बाराम
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन और संदेश के माध्यम से समाज को सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और जातिगत विभाजन के विरुद्ध जनजागरण करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को समान दृष्टि से देखने तथा आपसी भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया। निम्बाराम सांगानेर महानगर में संत रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यशोदा देवी रेवाचंद गुरनानी चैरिटेबल ट्रस्ट भवन, प्रताप नगर-सांगानेर में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निश्चल मन से की गई साधना हमेशा फलीभूत होती है। संत रैदास, रविदास, कबीरदास और गोरखनाथ समकालीन संत थे, जिन्होंने निर्मल मन से साधना कर समाज को मार्ग दिखाया। संत रविदास ने घर वापसी का कार्य भी किया। भक्तिकाल में उन्होंने धर्म रक्षा के लिए अनुकरणीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि बिना संस्कारों के सृजन विनाश के समान है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने वंचित और उपेक्षित वर्गों के बीच जाकर आत्मसम्मान और समानता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संत रविदास ने सामाजिक समरसता और धर्म रक्षा का मार्ग दिखाया: निम्बाराम
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां भारती और संत रविदास के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान पुस्तकों की बिक्री के लिए साहित्य स्टॉल भी लगाया गया।

Related Articles

भारतीय संस्कृति की धरोहर है नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवतियों की अहम भूमिका

नारी शक्ति के जागरण से राष्ट्र निर्माण तक का संदेश, उदयपुर में अभाविप का सम्मेलन

Oct 10, 2026

नारी-26 युवती सम्मेलन में 800 से अधिक छात्राओं ने लिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

एबीवीपी के सम्मेलन में शिक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, नेतृत्व और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

Oct 06, 2026

30 गांवों में चिकित्सा शिविर के लिए 100 सदस्यीय चिकित्सा दल रवाना

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से वनांचल में पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा

Sep 19, 2026

हाईकोर्ट में 100 किलो लड्डुओं से मनाया अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस

अधिवक्ताओं से लेकर सफाईकर्मियों और याचिकाकर्ताओं तक बांटी मिठास; 350 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने दो दिन पहले सह-भोज में लिया हिस्सा

Sep 07, 2026