Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

राज्यपाल ने किया ‘हरित संगम-2026’ के पोस्टर का विमोचन

14 से 18 नवंबर तक जयपुर में होगा आयोजन; 2 अक्टूबर से दीपावली तक चलेगा व्यापक जनभागीदारी अभियान

By वीएसके डेस्क September 11, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
राज्यपाल ने किया ‘हरित संगम-2026’ के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत जयपुर में 14 से 18 नवंबर 2026 तक ‘हरित संगम-2026’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए ‘हरित संगम’ जैसे आयोजनों की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ ही सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने ‘हरित संगम-2026’ के आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। आयोजन के सचिव अशोक मित्तल ने बताया कि मुख्य आयोजन से पहले जयपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से शुरू होकर दीपावली यानी 8 नवंबर तक चलेगा।

घर-घर कचरा पृथक्करण, पौधरोपण और मंगल संवाद

अभियान में विशेष रूप से मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत घर-घर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, घर के बाहर स्वच्छता एवं रंगोली निर्माण तथा प्रत्येक घर में न्यूनतम तीन पौधे लगाने जैसी गतिविधियां होंगी। इसके साथ ही परिवार में ‘मंगल संवाद’ और भूले-बिसरे लोकगीतों की सामूहिक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इन गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार ‘हरित संगम-2026’ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रखना, बल्कि स्वच्छता, हरियाली, सौंदर्य, संस्कृति और जनभागीदारी को जनजीवन का हिस्सा बनाना है।

Related Articles

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग

वनवासी कल्याण परिषद ने ज्ञापन सौंपकर केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान खींचा, जनजातीय बलिदानियों को राष्ट्रीय पहचान देने की उठाई मांग

Oct 23, 2026

शिक्षक का लक्ष्य केवल नौकरी नहीं, राष्ट्र निर्माण हो: विक्रांत खंडेलवाल

एसएसजी पारीक कॉलेज में ‘आरोहण’ समारोह, पत्रिका ‘पीयूष’ का विमोचन और डांडिया महोत्सव ‘डांडिया धूम’ आयोजित

Oct 17, 2026

संत रविदास के बेगमपुरा से एआई तक, भविष्य के भारत पर मंथन

शेखावाटी साहित्य संगम के अंतिम दिन चार सत्रों में संत साहित्य, शिक्षा, इतिहास और राष्ट्रबोध पर चर्चा; राजस्थानी भाषा को व्यवहार में अपनाने पर जोर

Oct 11, 2026