Breaking News
VSK Foundation Jaipur Logo - विश्व संवाद केंद्र जयपुर
विश्व संवाद केंद्र, जयपुर ( VSK Foundation Jaipur )

ट्रांसजेंडर समाज के सम्मान और सशक्तिकरण पर सेवा भारती की कार्यशाला आयोजित

अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

By चंद्रशेखर July 27, 2026
समाचार › राजस्थान विविध
ट्रांसजेंडर समाज के सम्मान और सशक्तिकरण पर सेवा भारती की कार्यशाला आयोजित
जयपुर, 26 जुलाई। ट्रांसजेंडर समाज के सम्मान, अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा भारती समिति (जयपुर प्रांत), विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं समाज कल्याण मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेवा सदन, सहकार मार्ग स्थित परिसर में 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों हेतु (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम-2019 एवं संशोधन अधिनियम-2026' विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ट्रांसजेंडर समुदाय के कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती के प्रांतीय ट्रांसजेंडर प्रमुख अनिल शुक्ला के स्वागत उद्बोधन तथा विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सलाहकार अशोक सिन्हा की प्रस्तावना के साथ हुआ। कार्यशाला में एनसीटीपी की विशेषज्ञ सदस्या रवीना बरिहा ने विभिन्न संस्कृतियों में ट्रांसजेंडर समाज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख शिवलहरी ने सामाजिक समरसता, संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. टविषी शर्मा ने ट्रांसजेंडर समुदाय के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर जानकारी दी। वहीं राजस्थान सरकार के नागरिक अधिकार विभाग के आईपीएस ज्ञानचंद ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों एवं अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी साझा की। समाज कल्याण बोर्ड, राजस्थान के सचिव डॉ. सुआ लाल पहड़िया ने छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता तथा अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। कार्यक्रम में मितवा फाउंडेशन की संस्थापिका विद्या राजपूत तथा ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता पोपी देबनाथ ने समुदाय के समक्ष आने वाली सामाजिक चुनौतियों, संघर्षों और अधिकारों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
ट्रांसजेंडर समाज के सम्मान और सशक्तिकरण पर सेवा भारती की कार्यशाला आयोजित
राष्ट्रीय सेवा भारती के ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय प्रमुख ऋषिपाल डड़वाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव करुणा, समानता और सामाजिक समरसता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल, प्रांत सह-कार्यवाह कृष्ण कुमार अड़ानिया, सेवा भारती के प्रांतीय मंत्री मान सिंह, मातृशक्ति, पत्रकार, किन्नर समाज के प्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग

वनवासी कल्याण परिषद ने ज्ञापन सौंपकर केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान खींचा, जनजातीय बलिदानियों को राष्ट्रीय पहचान देने की उठाई मांग

Oct 23, 2026

शिक्षक का लक्ष्य केवल नौकरी नहीं, राष्ट्र निर्माण हो: विक्रांत खंडेलवाल

एसएसजी पारीक कॉलेज में ‘आरोहण’ समारोह, पत्रिका ‘पीयूष’ का विमोचन और डांडिया महोत्सव ‘डांडिया धूम’ आयोजित

Oct 17, 2026

संत रविदास के बेगमपुरा से एआई तक, भविष्य के भारत पर मंथन

शेखावाटी साहित्य संगम के अंतिम दिन चार सत्रों में संत साहित्य, शिक्षा, इतिहास और राष्ट्रबोध पर चर्चा; राजस्थानी भाषा को व्यवहार में अपनाने पर जोर

Oct 11, 2026